Introduction to Internet https://computernetworktecnology.blogspot.com
1. WHAT IS INTERNET ?
*इन्टरनेट नेटवर्को का नेटवर्क है। अर्थात एक कम्प्यूटर दुनिया में किसी भी कम्प्यूटर से राऊटर और सर्वर के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ने का साधन है। जब दो कम्प्यूटर इन्टरनेट पर जुड़े हुए हों तब वे टेक्स्ट, ग्राफिक्स, आवाज़ , वीडियो और कंप्यूटर प्रोग्राम के रूप में सभी प्रकार की जानकारी को भेज और प्राप्त कर सकते हैं।
*इन्टरनेट किसी की सम्पत्ति नहीं है, बल्कि इसके कार्यशैली और उत्थान में दुनिया भर की अलग-अलग संस्थाओं का योगदान है।
Internet Protocol - IP इन्टरनेट प्रोटोकॉल - आई पी
Transmission Control Protocol- ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल -टी सी पी
* इन्टरनेट अरपानेट के नाम से १९६० में प्रारम्भ हुआ था। 1969 में इन्टरनेट अमेरिकी रक्षा विभाग के द्वारा UCL के तथा स्टैनफोर्ड अनुसंधान संस्थान कम्प्यूटर की नेटवर्किंग करके इन्टरनेट की रचना की।
*इन्टरनेट प्रोटोकॉल -सूचना को जब छोटे -छोटे पैकेटो में तोड़कर दूसरे कम्प्यूटर में भेजा जाता है तो यह पैकेट एक तरह से एक पत्र की भाँति कार्य करते है जिसमे भेजने वाले कम्प्यूटर का पता और पाने वाले कम्प्यूटर का पता लिखा होता है जब वह पैकेट किसी भी नेटवर्क कम्प्यूटर के पास पहुँचता है तो कम्प्यूटर देखता है कि वह पैकेट उसके लिए भेजा गया है या नहीं। यदि वह पैकेट उसके लिए नहीं भेजा गया तो वह उसे आगे उस दिशा में बढ़ा देता है इस तरह से पैकेट को एक जगह से दूसरी जगह भेजने के नियम को इंटरनैट प्रोकटोकॉल ( IP) कहा जाता है
2. Characteristics of Internet
(इंटरनेट की विशेषता )
* डाइनेमिक ( निरंतर परिवर्तनशील )।
* वृहद डेटा का भण्डारण।
* सुरक्षित डेटा।
* पूरे विश्व में उपलब्ध्ता।
* अच्छी और मज़ेदार सूचनाएँ।
* इसके उपयोग की अच्छी जानकारी होने पर यह स्वयं सीखने में सहायक हैं ।
* पूरे विश्व की सबसे तीव्र पत्र व्यवहार की सुविधा जिसे हम ई - मेल के नाम से जानते हैं।
* कम्प्यूटर की फाइलों का आदान प्रदान।
* पूरे विश्व में में कहीं भी इन्टरनेट द्वारा कॉल करने की सुविधा।
* ऑनलाइन टी. वी. देखना।
* ऑनलाइन खरीदारी करना।
* बिलों का भुगतान।
* ऑनलाइन गेम्स खेलना।
* Internet Services -
(इन्टरनेट सर्विसेज का मतलब इन्टरनेट पर विभिन्न सेवाओं को प्रदान एवं एक्सेस करने से है। आज कल इन्टरनेट पर कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध है। )
1 .Online Transaction -
(आजकल सभी बैंक ,फाइनेंसियल कम्पनी अथवा साधारण यूजर सभी इन्टरनेट पर ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करते है। )
2 . Searching -
(इन्टरनेट पर किसी भी तरह की सूचना एवं जानकारी के लिए हम विभिन्न सर्च इंजन की मदद से जानकारी उपलब्ध कर सकते है।
3 . Ticket Booking -
(इन्टरनेट की मदद से हम आज के समय में किसी भी ट्रेन का , एयरलाइन का ,बस का , मूवी का टिकट आसानी से प्रदत्त वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। )
4 . E - Communication -
( इन्टरनेट के माध्यम से हम इंस्टेंट कम्युनिकेशन कर सकते है जैसे ईमेल , चैट , फ्री मैसेज भेजना आदि। )
5 . Weather Forecasting -
( इन्टरनेट की ही मदद से मौसम विभाग के समाचार एवं रिपोर्ट ऑनलाइन एक्सेस कर सकते है। )
6 . E - Governance -
( इंटरनेट की मदद से हम कोई भी सामान बेच या खरीद सकते है। आज मार्किट में उपलब्ध आम उपयोग की वस्तु को हम ऑनलाइन खरीद सकते है एवं इसका प्रचार एवं प्रसार कर सकते है।


Comments
Post a Comment