मि त्रता दो मित्र की कहानी 👥👥

                    👬 👬  मि त्रता  दो मित्र की कहानी 👥👥  


💓💓💓💓एक गाँव में अन्धा , लंगड़ा  दो मित्र रहते थे। उनमें बहुत गहरी मित्रता थी। एक दिन उनके गाँव में आग लग गयी और अन्धे मित्र ने लंगड़े मित्र से कहा  कि आप मेरी पीठ पर बैठ जाओ और आप मुझे रास्ता बता देना। लंगड़ा व्यक्ति अन्धे व्यक्ति के ऊपर बैठ गया और इस तरह से दोनों गाँव से बाहर आ गये। अब वह जंगल की तरफ जाने लगते हैं तो उन्हें रास्ते में नाइ का उस्तरा मिलता है लंगडा व्यक्ति बोला ,"देख भाई नाइ का उस्तरा " अंधा व्यक्ति बोला ," मित्र रख ले - रख ले काम  देगा " और उसने उस्तरा अपने थैले में रख लिया। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक ठोलक मिली। लंगड़ा व्यक्ति बोला ,"देख भाई ढोलक " अंधा व्यक्ति बोला ,"भाई रख ले - रख ले काम देगी " और उसने ढोलक अपने थैले में रख ली और वे दोनों आगे बढ़ चले। उन्हें थोड़ी दूर चलने पर एक बाजा मिला और लंगड़े ने उसे भी थैले में रख लिया। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक पिल्ला मिला उन्होंने उसे भी रख लिया। थोड़ी दूर चलने पर उन्हें एक बंगला दिखा जब वे दोनों उस बंगले  में पहुंचे। तो उसमें कोई नहीं था।  उस बंगले में कुछ बर्तन ,मांस के टुकड़े रखे थे। वे दोनों यह सब देखकर डर गए लेकिन कहीं जाने का रास्ता भी नहीं था इसलिए वह दोनों वहीं रहने लगे।

😈😈 कुछ दिनों बाद वहीं भूत आ गए और उन्होंने बंगले में धुआँ  उठते  हुए देखा तो उन्होंने भरी आवाज़ में कहा बंगले में कौन हैं।  यह आवाज़ सुनकर दोनों डर गए लेकिन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और दोनों ने भी भरी आवाज में कहा की हम तुम्हारे पूर्वज हैं। भूत यह सब सुनकर डर गए उन्होंने कहा अगर आप हमारे पूर्वज हैं तो आप हमसे ज्यादा शक्तिशाली होंगे तो उन्होंने कहा हम अपना नाख़ून काटकर फेंक रहें हैं आप भी अपना नाख़ून काटकर फेंको। दोनों ने कहा ठीक हैं। भूत ने नाखून काटकर फेंका तो उन दोनों ने भी अपना उस्तरा फेंक दिया। भूत उनका नाखून देखकर डर गए। फिर भूत ने अपना पेट बजाया।  फिर उन दोनों ने इतनी जोर से ढोलक बजायी कि भूत डर गए। भूतो ने अपनी  जूँ निकालकर फेंकी तो उन दोनों ने भी पिल्ला निकालकर फेंका। भूतो ने सोचा इतनी बड़ी जूँ वो यह सब देखकर घबरा  गए।  भूत इतनी जोर से चिल्लाये बहुत जोर से फिर उन्होंने कहा अब आप चिल्लाओ। दोनों बाजे के साथ इतनी जोर से चिल्लाये की भूत डर के मारे भाग गए।  वे दोनों जंगल में खुशी रहने लगे।  


 

Comments