ट्रेंडिंग का मतलब क्या होता है
ट्रेंडिंग का मतलब क्या होता है ? – Trending Meaning in Hindi
Trending का मतलब क्या होता है, यह आपने भी सोचा ही होगा । इंटरनेट पर ट्रेंडिंग या Trends शब्द काफी सुनने को मिलता है और खासतौर पर सोशल मीडिया में ट्रेन्डिंग टॉपिक को लेकर चर्चा होती रहती है । अगर आपको नही पता की ट्रेन्डिंग का अर्थ या हिन्दी Meaning क्या होता है तो आइए इसके बारे में जानते है ।
ट्रेंडिंग का अर्थ क्या है ? Trending Meaning in Hindi
इंटरनेट की भाषा मे Trends या Trending का मतलब ऐसे विषय होते है जो एक कम समय के अंदर एक से ज्यादा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा लोकप्रिय हो जाते है ।
ट्रेन्डिंग विषय को लोगों द्वारा इंटरनेट पर और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शामिल किया जाता है । ऐसे विषय पर सोशल मीडिया में काफी ज्यादा चर्चा होती रहती है ।इसके अलावा ट्रेंड शब्द का उपयोग अलग अलग क्षेत्र में एक समय मे लोकप्रिय होने वाली चीजों के लिए भी किया जाता है ।कोई भी ट्रेन्डिंग टॉपिक कब तक लोकप्रिय रहेगा इसकी कोई समय सीमा नही होती है । हालाँकि आजकल कोई ट्रेन्डिंग में आने वाली चीज कुछ दिन से हफ़्तों तक लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है ।
Trending Now का क्या मतलब होता है ? Trending Now Meaning in Hindi
ऐसी चीजें जो इस समय में लोकप्रिय होती जा रही है, उन्हें Trending Now से दर्शाया जाता है । कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Trending Now पेज दिया जाता है जिससे पता चलता है की इस समय क्या सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है ।
बहुत से लोग अपने कंटेंट या प्रोडक्ट के लिए भी Trends को देखते है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग चीजे हैशटैग, शब्दों, फोटो, वीडियो के रूप में होती है ।
ट्रेंडिंग वीडियो का मतलब क्या होता है?
आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म जैसे youtube पर जब कोई वीडियो बहुत से लोगो द्वारा देखा जाता है, पसंद किया जाता है और उस वीडियो पर बहुत से views आ जाते है तो ऐसे वीडियो को trending video भी कहा जाता है । ट्रेडिंग वीडियो अक्सर ऑनलाइन सुर्खियों में रहता है और इंटरनेट पर लोग इसके बारे में चर्चा करते रहते है जिसके चलते वह वीडियो ट्रेंडिंग बना रहता है ।
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर Trending ऑप्शन होता है जिसमे यूजर की लोकेशन के अनुसार Trends दिखाए जाते है । इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंडिंग ऑप्शन में उस समय चल रहे Trends के आधार पर कंटेंट दिखाए जाते है । उम्मीद है की इस जानकारी से आप Trends या Trending का मतलब अच्छी तरह समझ गए होंगे ।
* देश में आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग तेजी से उभरता हुआ सेक्टर बन रहा है। आजादी के बाद 70 सालों तक परंपरागत मार्केटिंग कर रहे व्यापारी, बिजनेसमैन, दुकानदार अपना सारा बिजनेस ऑनलाइन लेकर आ गए हैं और परंपरागत मार्केटिंग से कई गुना ज्यादा फायदा ले रहे हैं क्योंकि अब उनके उत्पाद की पहुंच लोकल से ग्लोबल हो गई है। नए वर्ष में अगर आप अपने बिजनेस को कई गुना अधिक फायदा देना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के Digital Marketing Course की मदद ले सकते हैं क्योंकि इस कोर्स के जरिए आप सीखेंगे कि 2023 में ऑनलाइन मार्केटिंग से कैसे मुनाफा कमाया जा सकता है। 2023 के मार्केटिंग ट्रेंड के हिसाब से अगर आप अपने बिजनेस की दिशा मोड़ेंगे तो कम ही समय में आप सफल कारोबारी बन सकते हैं। सफलता के डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद से हजारों युवाओं ने अपने ऑनलाइन बिजनेस को सफल बनाया है।
कौन बना सकता है डिजिटल मार्केटिंग में करियर
डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में 12वीं या ग्रेजुएट युवा अपना करियर बना सकते हैं।
वो प्रोफेशनल्स जो बेहतर सैलरी वाली जॉब में स्विच करना चाहते हैं।
12वीं के बाद बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री कर रहे छात्र भी ये कोर्स करके घर बैठे जॉब से कमा सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग के 7 ट्रेंड
1. सोशल मीडिया नेटवर्क:- आज के समय में सोशल मीडिया नेटवर्क डिजिटल मार्केटिंग का बहुत अच्छा माध्यम बन गया है। सोशल मीडिया नेटवर्क, मैसेजिंग नेटवर्क और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के जरिए आप डिजिटल मार्केटिंग में कम समय में बड़ी ऊंचाई हासिल कर सकते हैं।
2. ग्राहकों के अनुभव को बनाएं हथियार:- आज के दौर में कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले ग्राहक प्रोडक्ट रिव्यू जरूर पड़ता है। कि मुझसे पहले जिन्होंने ये प्रोडक्ट खरीदा है क्या रिव्यू दिया है। इसके बाद ही वह प्रोडक्ट खरीदने की पक्की राय बनाता है। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग में कस्टमर्स एक्सपीरिएंस को बड़ा हथियार बनाया जा सकता है।
3.कंटेंट का सेगमेंट बनाएं:- अगर आप डिजिटल मार्केटिंग सीख रहे हैं या डिजिटल मार्केटर हैं तो अपनी वेबसाइट पर उत्पादों का अलग-अलग सेगमेंट बनाएं। ताकि ग्राहकों को उनकी रुचि के हिसाब से उत्पादों के डिजाइन्स दिखाए जा सकें। ये कस्टमर अनुभव को बेहतर बनाता है।
4.ब्लॉग-स्टोरी:- अगर आप डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में हैं तो अपनी कंपनी या उत्पाद के बारे में ब्लॉग्स लिखवाकर भी लीड जनरेट कर सकते हैं। इससे आपके उत्पाद की सेल बढ़ाई जा सकती है।
5. छोटे वीडियो कंटेंट:- नए वर्ष में ये बहुत ट्रेंड कर रहा है आप अपने उत्पाद के बारे में छोटे-छोटे वीडियो कंटेंट बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि पर अपलोड करके यूजर अटेंशन क्रिएट कर सकते हैं।
6. ऑफर- डिजिटल मार्केटिंग में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तरीका यही है। अगर परंपरागत मार्केट में कोई उत्पाद 10 हजार रुपए का है और ई-कॉमर्स वेबसाइट 10 फीसद छूट का ऑफर देकर वही उत्पाद 9 हजार का बेच रहीं हैं तो उनकी बिक्री ज्यादा होती है। ऐसे में आप भी इसका उपयोग अपने बिजनेस को बढ़ाने में कर सकते हैं।
7. व्वाइस ऑप्टिमाइजेशन:- आज के दौर में व्वाइस सर्च बहुत बढ़ गया है। लोग अमेजन अलेक्सा, गूगल होम और एप्पल सिरी पर व्वाइस के जरिए बोलकर मोबाइल से प्रोडक्ट देखते हैं, जानकारी लेते हैं, गाने आदि सुनते हैं। तो अगर आप अपनी डिजिटल मार्केटिंग को बढ़ाने के लिए एसईओ का सहारा ले सकते हैं। ताकि जब कोई व्वाइस सर्च करे तो आपका प्रोडक्ट ऊपर दिखाई दे।
सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना करियर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी।
MR- VIPIN KUMAR

Comments
Post a Comment